आरिफ नियाज़ी
रुड़की पहुंची जेसीबी भावना पांडेय ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की वह बड़ी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगी अभी तक वह हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अधिकांश गांव में जनसंपर्क कर चुकी हैं उन्हें सभी समाज और हर जाति के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।भावना पांडेय ने अपने कैंप कार्यालय पर एक विशेष वार्ता के दौरान कहा की हरिद्वार लोकसभा की जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है
आज तक भी लोकसभा हरिद्वार में कोई विकास करने वाला सांसद नहीं आया है लेकिन अब वह जनता के बीच पहुंचकर उनके दुख दर्द में शामिल हो रहीं हैं जिस जगह भी वह जाती हैं वहां के लोग अपने सांसद की शिकायत करते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा जनता भाजपा और कांग्रेस की नीतियों को भली भांति समझ चुकी है अब हरिद्वार की जनता एक मौका उन्हे जरूर देगी।
उन्होंने कहा की अगर उन्हें जनता की सेवा करने का उन्हे एक मौका मिला तो वह हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।उन्होंने कहा की यहां का किसान मजदूर से लेकर आम आदमी तक बेहद परेशान है बेरोजगारी चरम पर है जल्द ही वह अन्य स्थानों पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगी।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।