आरिफ नियाज़ी
रुड़की पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि केंद्र और यूपी सरकार खटीक समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही है सरकार ने जनता से जो चुनाव के समय वायदे किए थे सरकार उनको पूरा करने में लगी है। राज्य मंत्री दिनेश खटीक आज नगर निगम में खटीक समाज द्वारा प्रतिभावान बच्चों के सम्मान समारोह के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे
जहां पर उन्होंने कहा कि खटीक समाज के बच्चे कड़ी मेहनत के साथ लगातार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं आज के युग में समाज के बच्चों ने अपनी मेहनत के बल पर अच्छे मकाम हासिल किए हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खटीक समाज ही नहीं बल्कि सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ रही है ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश के विकास में अपना अहम योगदान दिया है आज दुनिया में भारत के नाम का डंका बज रहा है राज्य मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और विजन के चलते भारत बुलंदियों पर पहुंच चुका है इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं
आज यूपी में आलम यह है कि वहां पर अपराधी अपराध करने से पहले सोचता है आज वहां पर अपराध पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं अपराधियों पर शिकंजा कसने में यूपी सरकार पूरी तरह से कामयाब साबित हुई है योगी सरकार बेहद ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है खटीक समाज को भी भाजपा सरकारों में बेहतर सम्मान मिला है राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार भी खटीक समाज की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है
जिन का निवारण जल्द कर दिया जाएगा इसके लिए समाज को भी एकजुट होना पड़ेगा ।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जब तक घर-घर में शिक्षा नहीं होगी तब तक कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता किसी भीं समाज की तरक्की का शिक्षा ही एक रास्ता है ।इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक का खटीक समाज के लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।