Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की पहल, पाकिस्तानी जायरीनो को मिलेगा गंगाजल और गीता, शादाब शम्स ने कहा दरगाह से जाता है आपसी सौहार्द का पैगाम

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

पाकिस्तान से कलियर शरीफ दरगाह पहुंचे जायरीनों को पहली बार गीता और गंगाजल भेंट किया जाएगा जिसे लेकर वह पाकिस्तान जाएंगे। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने यह पहल की है उन्होंने कहा की हजरत साबिर साहब की दरगाह पर हर वर्ष उर्स में शिरकत करने के लिए लाखों जायरीन देश विदेश से पहुंचते हैं साबिर साहब की दरगाह से हमेशा लोगों को फैज़ मिला है माना यह जाता है की जो भी इस दरबार में आता है वह खाली हाथ नहीं लौटता इस दरगाह से आपसी सौहार्द और भाईचारे का पैगाम दिया जाता है।

यहां कोई बड़ा है ना छोटा है सभी लोग दरगाह में बड़े एहतराम और अदब से हाजरी देते हैं।शादाब शम्स ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की इस बार साबिर साहब का 755 वा सालाना उर्स बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है यह दरगाह बहुत पुरानी है इस दरगाह की मान्यता देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत अधिक है साउथ अफ्रीका बांग्लादेश,पाकिस्तान अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में जायरीन उर्स में आते हैं।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा की इस बार पहली बार पाकिस्तानी जायरीनों को गीता और गंगाजल भेंट किया जाएगा।ताकि वह इस अनूठे उपहार को ले जाकर अपने देश के मंदिरों में दे सकें। शादाब शम्स ने कहा की वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देने की वक्फ बोर्ड ने पहल की है बोर्ड का यह ऐतिहासिक कदम है इससे आपसी सौहार्द और भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369