आरिफ नियाज़ी
रुड़की के बेलड़ा के ग्रामीणों द्वारा दिए जा रहे धरने पर आज बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद,बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह,बसपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश और योगेश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस मौके पर लक्सर से बसपा विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद ने कहा की बेलडा गांव का पीड़ित परिवार आज अपने इंसाफ के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
लेकिन शासन प्रशासन पूरी तरह से बेखबर बने हुए है जबकि बसपा ने विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है।उन्होंने कहा की बसपा के लोग मुकदमों से नहीं डरते जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा।उन्होंने कहा की दिल और ईमानदारी से बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की बहुजन समाज पार्टी और उसके विधायक भी पीड़ित परिवार के साथ हैं घटना के पहले दिन से बसपा पीड़ित परिवार की मांगों का समर्थन करती रही है बसपा आगे भी इस लड़ाई को प्रमुखता से लड़ेगी।उन्होंने कहा की उत्तराखंड की भाजपा सरकार गूंगी बहरी सरकार है जो न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित परिवार को आज तक भी न्याय नहीं दे सकी है
उन्होंने कहा की आज देश में क्या हो रहा है बसपा के सांसद दानिश अली के साथ लोकसभा में भाजपा सांसद ने जो किया वह पूरी दुनिया ने देखा है भाजपा ने इस देश में हिंदू मुस्लिम के बीच दूरियां पैदा कर दी हैं।आज भाजपा के पास कोई विजन नहीं है।वहीं भगवानपुर से पूर्व राज्य मंत्री और वरिष्ठ बसपा नेता सुबोध राकेश ने कहा की बसपा आज भी पीड़ित परिवार के साथ है जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक बसपा पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
इस दौरान वरिष्ठ बसपा नेता योगेश कुमार ने कहा की धरने पर आज बसपा के संगठन और विधायक पहुंचे हैं बसपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है बसपा ने बेलड़ा गांव की घटना को अब मुख्य मुद्दा बनाया है बसपा इस मामले को लेकर अब आंदोलन की रणनीति अपनाएगी।इस मौके पर बसपा के प्रदेश महामंत्री नाथीराम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला