Jan Mudde

No.1 news portal of India

पति की पिटाई से परेशान होकर नवविवाहिता ससुराल छोड़कर पहुंची हॉस्पिटल ,15 जून को हुई थी शादी,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में शनिवार को  एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दो माह की गर्भवती विवाहिता ने अपने पति पर लाठी डंडो और बैल्ट से मारपीट करने का गंभीर  आरोप  लगाया है।नवविवाहिता का आरोप है कि जब वह बेहोश हो गई तो उसका पति छोड़ कर भाग निकला किसी तरह से वह  पड़ोसियों के घर पहुंची जहां से  उनकी मदद से उसके परिजनों को सूचना दी गई। उसके परिजनों ने उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल होस्पिटल में पहुंचाया  है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

दरअसल शनिवार को देर शाम सिविल हॉस्पिटल पहुंची नवविवाहिता ने आरोप  लगाया कि उसका विवाह 15 जून 2020 को घोड़ेवाला गांव निवासी शाहरुख पुत्र महबूब  से हुआ था ।आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना करने पर उसका पति हमेशा  उसके साथ मारपीट और गालीगलौच करता है जबकि वह दो माह की गर्भवती भी है। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति का साथ सास ससुर भी देते हैं उसका पति कभी डंडो से तो कभी बैल्ट से उस पर हमला करता है कुछ दिन तक तो वह बर्दाश्त करती रही लेकिन अब बरदाश्त नहीं होता।

नवविहिता का आरोप है कि शाहरुख हर समय शराब के नशे में रहता है जब भी घर आता है तभी उस पर हमला करता है जिससे वह बेहद परेशान हो चुकी है उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है।वहीं इस बाबत एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि एक सलेमपुर गांव निवासी विवाहिता ने शिकायत की है जिसकी जांच की जा रही है।फिलहाल महिला का उपचार रुड़की के सिविल होस्पिटल में चल रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369