आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सिविल होस्पिटल में बदहवास हालत में पहुंची महिला ने एक युवक पर बेहरहमी से लाठी डंडो से पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला को उसका पति शनिवार की देर शाम को लेकर सिविल होस्पिटल की एमरजेंसी में पहुंचा जहां उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया है। दरअसल भगवानपुर निवासी दिलीप कुमार दिन भर मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है जबकि उसकी पत्नी अनुराधा पास की एक निजी कंपनी में काम करती है।

घायल महिला अनुराधा के पति दिलीप कुमार का आरोप है कि उसकी एक माह पहले भगवानपुर निवासी पंकज पुत्र राजेन्द्र से किसी बात को लेकर कहासुनी और नोकझोंक हुई थी तभी से पंकज दिल मे रंजिश रखने लगा था आज शनिवार को उसकी पत्नी घर मे अकेली थी जबकि वह बाहर मज़दूरी पर गया हुआ था इसी का फायदा उठाकर पंकज ने उसकी पत्नी को घर मे अकेला पाकर उस पर लाठी डंडो से ज़ोरदार हमला बोल दिया जिससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मारपीट की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए जिन्हें देखकर पंकज मौके से फरार हो गया उसने पंकज की पुलिस से भी शिकायत की है।फिलहाल घायल अनुराधा को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला