आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कोशिशें तेज कर दी है जिसके चलते हिमाचल प्रदेश से रुड़की पहुँची कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर नमिता मेहरा आज शनिवार को मंगलौर के कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के कैंप कार्यालय पहुंची जहां उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते प्रदेश की जनता बेहद परेशान है।

महँगाई की मार ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है गैस पैट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है देश और प्रदेश के हालात बेहद खराब हैं अगर जनता ने इस बार सही निर्णय ना लिया तो बड़ी भूल होगी।नमिता मेहता ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराएगी। 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी को बूथ और वार्ड स्तर पर मज़बूत किया जा रहा है।
कहा कि रुड़की में वह सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली है सभी से संगठन को मजबूत करने की अपील की गई है भाजपा की नाकामियों का लाभ भी कांग्रेस पार्टी को चुनाव में मिलेगा।इस मौके पर मंगलौर से कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि जनता से अच्छे दिन के वायदा कर भाजपा ने सत्ता हासिल की थी लेकिन अच्छे दिन की जगह भाजपा ने कुशासन दिया।
काज़ी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों पर अत्त्याचार हो रहे हैं महंगाई चरम पर हैं महिलाओं के उत्तपीड़न के मामले बढ़े हैं बेरोज़गारी और भरष्टाचार में इज़ाफ़ा हुआ है टूटी सड़कें हैं लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। अब प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है और 2022 में दावे के साथ उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस विधायक ने कहा कि जो फैक्टरियां जीएसटी के कारण बंद हुई और उत्तराखंड में बेरोज़गारी बढ़ी कांग्रेस सरकार आने पर सबसे पहले उन फैक्ट्रियों को दोबारा खोला जाएगा ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार हासिल हो सके।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा की तानाशाही के आगे प्रदेश की जनता को बहुत नुकसान पहुंचा है अब प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस में किसी भी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है जो लोग इस तरह की बात करते हैं उनका कोई अस्तित्व नहीं है सभी कांग्रेसी एकजुट होकर 2022 की विधानसभा चुनाव में तैयारी में जुटे हैं कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है सभी का हित कांग्रेस में सुरक्षित है कांग्रेस विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा से मुकाबले के लिए तैयार है भाजपा को इस बार बड़ा झटका लगेगा। उन्होंने कहां की मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार ,खाद्य सुरक्षा आदि सभी योजनाएं कांग्रेस की देन है कांग्रेस की सरकार आने पर और भी बेहतर योजनाएं प्रदेश में लागू होगी।।इस मौके पर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कहकशा ,नगर पालिका पूर्व चेयरमैन चौधरी इस्लाम,प्रवेज़ नम्बरदार,मुनीर आलम, रुड़की के कांग्रेस सचिव मोहम्मद मुबशिर, तुफैल कुरैशी, शोभा भटनागर, मुरसलीन,शारिक खान,राशिद खान,राजा कुरैशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मीरहसन, शमशाद चैयरमैन,शहज़ाद खान,नवाज़, और मशरूफ़ा अंसारी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला