आरिफ नियाज़ी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर _शिवपुरम_ स्थित भाजपा नेता सतीश शर्मा के कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराकर देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते।
आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर युवाओं से आह्वान किया गया कि वे शिक्षा, अनुशासन और सेवा के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखना ही सच्ची देशभक्ति है।कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ देश की प्रगति का भी संकल्प लिया।





More Stories
प्रेस क्लब महानगर रुड़की में शान से लहराया गया तिरंगा, पत्रकारों ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
रूड़की डिग्री कॉलेज लाठरदेवा शेख में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, राज्य. मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में _रुड़की के कुष्ठ आश्रम_ में _रोटरी क्लब_ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने भी शिरकत की।