Jan Mudde

No.1 news portal of India

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में _रुड़की के कुष्ठ आश्रम_ में _रोटरी क्लब_ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने भी शिरकत की।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में _रुड़की के कुष्ठ आश्रम_ में _रोटरी क्लब_ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने शिरकत की।

इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया हुआ एवं देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आश्रम में रह रहे सभी लोगों को फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं।

रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। स्वतंत्रता का असली अर्थ तभी सार्थक होगा जब हम समाज के हर वर्ग का ध्यान रखें।
इस कार्यक्रम के दौरान रोटेरियन _सुभाष सरीन द्वारा _देशराज कर्णवाल l के जन्मदिन पर उन्होंने केक काटकर आश्रम में उनका जन्मदिन मनाया।

इसी के साथ _आरoसीoसीo_ की अध्यक्ष _वैजयंती माला कर्णवाल जी_ ने अपने पति _देशराज कर्णवाल जी_ के जन्मदिन के उपलक्ष में कुष्ठ आश्रम, सिविल अस्पताल, बागड़ियों एवं जेल में खाद्य सामग्री, मिठाइयां तथा दवाइयां वितरित कीं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आश्रम में रहने वाले लोगों के लिए आर्थिक सहायता के रूप में लगभग _30,000 का सहयोग एवं खाद्य सामग्री, मिठाइयां व दवाइयां भेंट की गईं।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता अग्रवाल, मेयर प्रतिनिधि _ललित मोहन अग्रवाल, आरoसीoसीo अध्यक्ष – _वैजयंती माला कर्णवाल, राज्य मंत्री – _शोभाराम प्रजापति,राम सिंह सैनी,रोटरी क्लब असिस्टेंट गवर्नर – _गगन सरीन, एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर _सुभाष सरीन अध्यक्ष – _अलका मित्तल,_संजीव सैनी, _वंदना मोहन जी_
रीना नथानी जी_
वीरेंद्र शर्मा तथा आश्रम में रहने वाले सभी व्यक्ति, आश्रम के पदाधिकारी व कर्मचारीगण और सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

*

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369