आरिफ नियाज़ी।
रूड़की। महाशिवरात्रि पर्व पर सिविल लाईन के शिव मंदिर में श्रद्धांलुओं की भारी भीड़ रही। इस मौक़े पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक सौरभ भूषण शर्मा ने सिविल लाईन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्तों को प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्तों की सेवा करना बहुत पुण्य का कार्य है, साथ ही इससे आध्यात्मिक शांति और मन को आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सावन के महीने में प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर ऐसी कृपा करते हैं कि पूरे वर्ष उनके जीवन में शुभ लक्षण और प्रसन्नता व समृद्धि का वास रहता है।उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने तपस्या का फल है कि हम सब अपने भारत में प्रसन्न और विकसित होकर देश की सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव उत्सव पर हम सबको भी चाहिए कि समाज के सभी वर्गों के साथ समानता और सहजता का व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का संदेश यही है कि मानवता को हम जीवन में उतारें।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।