Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर तहसील में नायब तहसीलदार का खाली पद ज़िला प्रशासन की बड़ी सुस्ती, ठप पड़े अहम शासकीय कार्य, एस डी एम ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

हरिद्वार ​जिले की सबसे बड़ी और संवेदनशील तहसीलों में शुमार भगवानपुर तहसील इन दिनों गंभीर प्रशासनिक संकट से जूझ रही है। नायब तहसीलदार का पद लंबे समय से खाली रहने के कारण तहसील का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि जनता अपने छोटे-बड़े कामों के लिए तहसील के चक्कर काटने को मजबूर है, जबकि तहसील प्रशासन कर्मचारियों की कमी के तले दब चुका है। दरअसल ​भगवानपुर तहसील क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
हरिद्वार जिले की यह सबसे बड़ी तहसील भी मानी जाती है जिसमे सबसे अधिक गांव आते हैं। क्षेत्र में खनन से जुड़े कार्यों, निरीक्षणों और कानूनी कार्यवाइयों को सुचारू रखने में नायब तहसीलदार की भूमिका बेहद अहम होती है।वर्तमान में विशेष पुनरीक्षण अभियान/एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है ऐसे में नायब तहसीलदार की गैरमौजूदगी से राजस्व और तहसील कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है।इतना ही नहीं आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से लेकर दाखिल-खारिज और जमीन से जुड़े निस्तारण के मामले भी लटके पड़े हैं। भगवानपुर ​तहसील की बिगड़ती व्यवस्था को देखते हुए एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने जिलाधिकारी हरिद्वार को औपचारिक पत्र भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नायब तहसीलदार ना होने से शासकीय कार्य बड़े पैमाने पर बाधित हो रहे हैं, इसलिए जल्द से जल्द इस पद पर तैनाती की जाए।​एसडीएम भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी द्वारा शासन-प्रशासन को आगाह किए जाने के बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उच्च अधिकारियों की इस अनदेखी का खामियाजा ना केवल कर्मचारियों को अत्यधिक मानसिक दबाव के रूप में भुगतना पड़ रहा है, बल्कि क्षेत्र की आम जनता को भी रोज़मर्रा के काम कराने के लिए भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और क्षेत्रवासियों की मांग है कि प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र नायब तहसीलदार की नियुक्ति की जाए ताकि शासकीय कार्य पटरी पर लौट सकें।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369