Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का बड़ा एक्शन, कांवड़ यात्रा के बीच 18 बिजली चोरों पर गिरी गाज, सिरचंदी गांव में ताले लगाकर फरार हुए बिजली चोर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​भगवानपुर
एक तरफ जहां पूरा हरिद्वार जिला इस समय कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं और भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है।​सोमवार को देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस की विशेष टीम और भगवानपुर ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने ग्रामीण इलाकों में अचानक छापेमारी कर कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा ।
​टीम ने भगवानपुर क्षेत्र के तीन प्रमुख गांवों—सिरचंदी, बहेड़ी और मोहितपुर में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान कुल 18 लोग बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए जिसमे ​सिरचंदी गांव में लगभग 10,
​बहेड़ी गांव में 4 और
​मोहितपुर गांव में भी 4 बिजली चोर पकड़े गए है।
​विजिलेंस और ऊर्जा निगम के इस छापे से सिरचंदी गांव में बुरी तरह हड़कंप मच गया। टीम की गाड़ियों को देखते ही कटिया लगाकर बिजली चला रहे कई ग्रामीण अपने घरों के मुख्य दरवाजों पर ताले जड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं, कुछ लोग कार्रवाई के डर से आनन-फानन में छतों और खंभों से केबल व डोरियां उतारते नजर आए। हालांकि, टीम ने तत्परता दिखाते हुए चोरी में इस्तेमाल की जा रही डोरियों को जब्त कर लिया।अब
​विजिलेंस टीम की शिकायत पर सभी 18 आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही ऊर्जा निगम द्वारा इन सभी पर भारी पेनल्टी (जुर्माना) लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है।भगवानपुर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंताआशुतोष तिवारी ने बताया की
देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस टीम और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने सिरचंदी, बहेड़ी और मोहितपुर में छापेमारी कर 18 बिजली चोरों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और जल्द ही नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा। हम सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि वे अधिकृत बिजली कनेक्शन लेकर ही नियमानुसार बिजली का उपयोग करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” ​इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे जिनमें ऊर्जा निगम के एस डी ओ अंजीव कुमार राणा, ए ई विजिलेंस
​अनिल सिंह,ए ई
​विकास कुमार
​ अवर अभियंता मोहम्मद वसीम, जे ई
​सपना रावत, जे ई
​नेहा,इंस्पेक्टर, विजिलेंस
​मारूत शाह,सब इंस्पेक्टर, विजिलेंस संजीव त्यागी आदि शामिल रहे।
​ऊर्जा निगम की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के बिजली चोरों में दहशत का माहौल है। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369