आरिफ नियाज़ी।
भारतीय जनता मजदूर संघ की जिला समीक्षा बैठक में वर्तमान में चल रही कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न जिम्मेदारियों के कारण कुछ सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो सके। संगठन ने उनकी अनुपस्थिति को स्वाभाविक बताते हुए आगामी बैठकों में उनकी सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पोपिन कुमार मौर्य एवं प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के विस्तार, संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा आगामी समय में मजदूर सशक्तिकरण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा।बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार, श्रमिक हितों की रक्षा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संगठन को प्रत्येक स्तर पर सशक्त बनाने का संकल्प लिया।बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर, जिला उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) श्रीमती नीलम, जिला मीडिया प्रभारी सुश्री जानवी राजपूत, जिला महामंत्री जगवीर सिंह , जिला महामंत्री शानू कुमार तथा विधानसभा अध्यक्ष भगवान सिंह और अंकित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने तथा श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।