आरिफ नियाज़ी।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में एक दिल दहला देने वाली और अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहाँ मामूली सी कहासुनी के बाद एक व्यक्ति अली हसनैन उर्फ़ अन्ना अपना आपा खो बैठा और गुस्से में आकर अपने ही सगे भाई उमर फारूक की बाइक पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सनकी अन्ना तब तक बाइक पर फावड़ा बरसाता रहा, जब तक कि वह पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील नहीं हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बहुत मामूली बात पर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते आरोपी अन्ना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। वह घर से फावड़ा उठाकर लाया और सड़क पर खड़ी अपने भाई की बाइक पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने उसे रोकने और शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सिरफिरे अन्ना पर खून सवार था। वह किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं हुआ और लगातार बाइक को निशाना बनाता रहा। जब तक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं हो गई, वह उस पर प्रहार करता रहा।घटना के बाद पीड़ित भाई ने तुरंत सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सुचना दी और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर सौंपी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुँचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।सिविल लाइन कोतवाली पुलिस के अनुसार, पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा (केस) दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।