आरिफ नियाज़ी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से इस्तीफे के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में झबरेड़ा में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जात्ति और पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।
”कैंडल मार्च के दौरान झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जात्ति ने कहा की
”देशभर के छात्रों और युवाओं का आक्रोश अब सीमा पार कर चुका है। लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन और युवाओं की न्यायसंगत मांगों ने आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद छोड़ने पर मजबूर कर दिया। यह देश के युवाओं के संघर्ष और छात्र शक्ति की बड़ी जीत है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पर भी बड़ा हमला बोलते हुए कहा की वह छात्रों और विपक्षी पार्टियों के आंदोलन से इतने घबरा गए हैँ की उलटी सीधी बयानबाज़ी कर रहे हैँ। इस मौक़े पर
पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करना होगा और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस दौरान पेपर लीक मामले में जान गवा चुके दिवंगत छात्र छात्राओं की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
कैंण्डल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर छात्र हितों के समर्थन में और सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।