Jan Mudde

No.1 news portal of India

प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

स्वस्थ समाज, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ झबरेड़ा के सहारनपुर रोड स्थित प्रज्ञा हॉस्पिटल में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था।शिविर का शुभारंभ समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री स्त देशराज कर्णवाल ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “आयुष्मान भारत” और *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “स्वस्थ उत्तराखण्ड” के विजन को साकार करने के लिए ऐसे शिविर बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए पहुंचे।
शिविर में सभी जाँच, दवाइयाँ, डॉक्टर परामर्श, शुगर-बीपी-ईसीजी, महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। प्रज्ञा हॉस्पिटल की टीम ने मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें बेहतर चिकित्सकीय परामर्श दिया। देशराज कर्णवाल ने कहा की आज के समय में डॉक्टर को भगवान समझा और माना जाता है कोरोना काल में भी प्रज्ञा हॉस्पियल की सेवाएं काफी महत्वपूर्ण रही है मुरादाबाद से ऑक्सीजन के सेलेडर आदि डॉ त्रिपाठी और वह स्वयं जाकर लाए थे उस समय भी डॉ त्रिपाठी ने अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की थी। उनकी जितनी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर प्रज्ञा हॉस्पिटल के डायरेक्टर राकेश त्रिपाठी ने कहा की प्रज्ञा हॉस्पिटल में समय समय पर निशुल्क कैम्प लगाए जाते है ताकि गरीब लोग भी इस शिविर का लाभ उठा सकें उन्होंने कहा की ई सी जी एक्सरे और दवाई का निशुल्क वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया की प्रज्ञा हॉस्पिटल ने बेहद कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है उनके हॉस्पिटल में गंभीर बीमारियों का उपचार किया जाता है।उन्होंने कहा की. प्रज्ञा हॉस्पिटल में योग्य डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जाता है। इस मौक़े पर प्रज्ञा हॉस्पिटल के डॉक्टर ज़मीर अहमद, डॉ प्रवीण, डॉ राकेश, डॉ चौपड़ा हैप्पी फैमिली हॉस्पिटल के डॉक्टर गुप्ता, के अलावा डॉ बबीता, सुरेश, आशु, शहबान,आरती, काजल, प्रियांशु, शुभम, एलन और गुड्डु आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369