Jan Mudde

No.1 news portal of India

इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरान कलियर के इमलीखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन भारी जनसहयोग देखने को मिला। आज शिविर में कुल 332 लाभार्थियों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श, जांच एवं दवाओं का लाभ उठाया।इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक रुड़की डॉ. राव अकरम ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण व दूर-दराज के क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक रुड़की के अंतर्गत पीरान कलियर पीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम निरंतर अपनी सेवाएं दे रही है। शिविर के दूसरे दिन 332 नागरिकों का सफल उपचार, निःशुल्क लैब जांचें, एक्स-रे और दवा वितरण किया गया।
​डॉ. राव अकरम ने आगे बताया कि इस 3-दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का केवल 1 दिन (अंतिम दिन) शेष बचा है, इसलिए समस्त क्षेत्रवासी एवं ग्रामीण कल अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन निःशुल्क विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं।
​शिविर के दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की गई, जिसमें जनरल फिजिशियन द्वारा 162, आयुर्वेद (हड्डी रोग) में 52, NCD (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग में 48, बाल रोग में 35 तथा स्त्री रोग विभाग में 28 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त 87 मरीजों की पैथोलॉजी लैब व एक्स-रे जांच (52 सामान्य लैब जांच + 35 एक्स-रे), 47 एचआईवी स्क्रीनिंग, 13 स्पुटम जांच तथा 21 लोगों का टीकाकरण भी नि:शुल्क किया गया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369