Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​रुड़की।
उत्तराखंड के प्रमुख शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्रों में शुमार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की में बीती रात बेखौफ चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर संस्थान से कीमती केबल तार चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, अपनी पहचान छिपाने की नीयत से चोरों ने बाहर की तरफ सामने लगे सीसीटीवी कैमरों को डंडों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।​सुबह जब संस्थान का स्टाफ परिसर में पहुंचा और बिखरा हुआ सामान व टूटे कैमरे देखे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना तुरंत संस्थान के प्राचार्य को दी गई।
​हालांकि ​मामले की गंभीरता को देखते हुए डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
​प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में संस्थान परिसर में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है।​निर्माण सामग्री के आवागमन के कारण मुख्य गेट खुला रखना पड़ता है।​इसी का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व और चोर-उचक्के आसानी से परिसर में दाखिल हो रहे हैं और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं
​बार-बार हो रही सुरक्षा में चूक और सरकारी संपत्ति के नुकसान को ध्यान में रखते हुए डायट प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्राचार्य मेराज अहमद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर डायट परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत पी.आर.डी. जवानों की तैनाती करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।उल्लेखनीय है कि रुड़की स्थित डायट संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट ट्रेनिंग सेंटर के रूप में जाना जाता है। यहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों, नए पाठ्यक्रम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण संस्थान में सुरक्षा की यह सेंध चिंता का विषय बनी हुई है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369