Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में ‘उद्यमी संवाद एवं सम्मान समारोह’ संपन्न, एम एस एमई को सशक्त बनाने और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने पर दिया गया ज़ोर।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

​रुड़कीलघु उद्योग भारती द्वारा रुड़की में ‘उद्यमी संवाद एवं सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (MSME) उद्यमियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योगों की समस्याओं का समाधान तलाशना, उन्हें सशक्त बनाना और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देना है ।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि MSME क्षेत्र किसी भी राज्य और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। सरकार स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने और उद्यमियों की हर छोटी-बड़ी समस्या के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
​वहीं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी उद्यमियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने रुड़की और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और स्थानीय स्तर पर व्यापार को सुगम बनाने पर विशेष बल दिया गया।
​​समारोह के दौरान उद्यमियों और संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
के नेतृत्व की जमकर सराहना की। राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार “आत्मनिर्भर भारत – विकसित उत्तराखण्ड” के संकल्प के साथ निरंतर उद्योग हित और राष्ट्र हित में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों के कारण राज्य में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
​​कार्यक्रम का मकसद ​स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा: ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प, समारोह के समापन पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और आगंतुक उद्यमियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369