आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के ढंडेरा में शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है, फिलहाल सिविल लाईन कोतवाली पुलिस युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी है।
वहीं युवती का आरोप है कि वह बी ए फाइनल की छात्रा थी हर रोज़ कॉलेज जाती थी आरोप है की इसी दौरान जब वह अपने घर से कॉलेज आती जाती थी तभी उसके गांव के हुसैन से प्रेम प्रसंग हो गए थे जिसके चलते दोनों में अक्सर फोन पर बात होने लगी और शादी की बात तय हो गई।इसी के चलते जब वह कॉलेज से लौट रही थी तभी 16 जून 2023 को हुसैन उसे बहला फुसला कर सिविल लाइन के एक होटल में ले गया जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है की इस दौरान उसने फोटो और वीडियो भी बना डाली जिनके आधार पर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर शारीरिक🙏 संबंध बनाता रहा जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ढंडेरा निवासी हुसैन ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी, युवती का आरोप है कि वह शादी का झूठा दिलासा देता रहा | आरोप है की 15 नवंबर 2023 को उसके जन्मदिन पर भी पार्टी देने के बहाने बहला फुसला कर हुसैन ने मालवीय चौक स्थित एक होटल में ले गया और वहां भी उसने शारीरिक संबंध बनाए, इसी दौरान 6 जुलाई 2026 को उसे पता चला कि हुसैन की शादी किसी दूसरी लड़की से हो रही है तो वह उसके घर पहुंचगई तो वहाँ हुसैन के भाई वसीम, माता शबीला, पिता दिलशाद और चाचा अमजद ने उसे हुसैन से मिलने नहीं दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। जबकि अमजद द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार बेहद सदमे में है, युवती ने पूरी घटना की तहरीर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है | युवती का आरोप है की अब उसके परिजनों को भी पता चल चुका है इस बात से परिजन भी गहरे सदमे में है पूरे क्षेत्र में उसकी बदनामी हुई है। अब वह हुसैन से निकाह करना चाहती है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।