Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन ब्लॉक में खराब मौसम में भी पहुंचे सैंकड़ो ग्रामीण,”सेवा सुशासन समर्पण” कार्यक्रम में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
नारसन ब्लॉक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए “सेवा सुशासन समर्पण, सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हालांकि भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की सरकार का मकसद योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा की सेवा पखवाडो से जनता को बड़ा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा की धामी और मोदी सरकार की विकास की नीति काफी कारगर साबित हो रही है आज चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। धामी सरकार में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। इस दौरान
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी ने कहा कि “सेवा पखवाड़ा” का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और पारदर्शी सुशासन स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि जनसेवा सर्वोपरि है और मौसम जैसी बाधाएं भी जनसेवा के संकल्प को नहीं रोक सकतीं। विकास खण्ड अधिकारी पवन सैनी ने कहा की ब्लॉक में आने वाली सभी योजनाओं का लाभ जनता को दिया जा रहा है। कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित नहीं है।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक प्रशासन, ग्राम प्रधानों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369