आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार हेलीपैड पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी के उतरते ही भाजपा नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार अभिवादन किया। इस दौरान उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिले की विकास योजनाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री का स्वागत करने वाले प्रमुख चेहरों में शासन के विभिन्न राज्य मंत्री और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल रहे, जिनमें
स्वामी यतीश्वरानंद (पूर्व कैबिनेट मंत्री)
किरण चौधरी (जिला पंचायत अध्यक्ष)
देशराज कर्णवाल (राज्य मंत्री)
आदेश सैनी (राज्य मंत्री)
श्यामवीर सिंह सैनी (राज्य मंत्री)
चौधरी अजीत सिंह (राज्य मंत्री)
ललित मोहन अग्रवाल (रुड़की मेयर प्रतिनिधि)
मौजूद रहे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।





More Stories
रुड़की की जामुन के मुरीद हुए सीएम धामी, किरण चौधरी ने भेंट की खास जामुन, मुख्यमंत्री ने जताया आभार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुरारी बापू का रामकथा में जताया आभार; बोले— ‘बापू की कथा से मिलता है मानवता और शांति का संदेश।
रुड़की कृषि मंडी समिति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, दर्जनों व्यापारियों और स्टाफ ने कराई जांच।