आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू की नौ दिवसीय रामकथा के भव्य समापन अवसर पर शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोरारी बापू का देवभूमि में हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि बापू ने हमेशा अपनी रामकथा के माध्यम से विश्व को मानवता, प्रेम और शांति का संदेश दिया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “बापू का दिव्य आशीर्वाद मुझे हर वर्ष प्राप्त होता है, जो मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।”
मुख्यमंत्री धामी ने कथा में उमड़े श्रद्धालुओं के उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि मोरारी बापू को सुनने के लिए हमेशा भारी संख्या में लोग आते हैं। प्रभु श्री राम की विशेष कृपा से ही लोगों को इस अलौकिक कथा को श्रवण करने का अवसर मिलता है।
नौ दिवसीय इस अध्यात्मिक अनुष्ठान के समापन पर मुख्यमंत्री ने एक विशेष बात साझा करते हुए कहा कि बापू की कथा के दौरान अक्सर वर्षा होती है, जिसे भारतीय संस्कृति में बेहद शुभ और ईश्वर का आशीर्वाद माना जाता है। उन्होंने कहा की “पवित्र तीर्थ स्थलों और पतित पावनी माँ गंगा के सानिध्य में मोरारी बापू जैसी महान विभूति के मुखारविंद से रामकथा सुनना साक्षात आनंद की अनुभूति कराता है। सत्संग की यह महिमा मानव जीवन को कृतार्थ कर देती है।
मुख्यमंत्री ने मोरारी बापू के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बापू ने समाज को भगवान श्री राम के आदर्शों और उनके जीवन के मूल सिद्धांतों से परिचित कराने का जो संकल्प लिया है, वह अनुकरणीय है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज और श्रद्धेय मुकेश मुनि जी के अनवरत मिल रहे लोक-कल्याणकारी संदेशों की भी सराहना की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेताओं का हैलीपैड पर बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी यतिश्वरानन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, आदेश सैनी, चौधरी अजीत सिंह, शयामवीर सैनी,भाजपा नेता
ललित मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।