आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। नवीन कृषि मंडी समिति रुड़की में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंडी प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांचें कराईं।
शिविर के दौरान सिविल हॉस्पिटल रुड़की की विशेषज्ञ मेडिकल टीम मौजूद रही। डॉक्टरों की देखरेख में शिविर में आए सभी लोगों की ब्लड शुगर (Sugar) और ब्लड प्रेशर (BP) की निशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में पहुंचे सिविल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रविकांत ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा, “अक्सर लोग छोटी बीमारियों या शुरुआती लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं और गंभीरता से नहीं लेते। यही छोटी बीमारियां आगे चलकर बड़ा रूप ले लेती हैं। किसी भी बीमारी से पूरी तरह निजात पाने के लिए समय पर चिकित्सक से सलाह लेना बेहद जरूरी है।”इस मौके पर क़ृषि मंडी सचिव पंकज राज शाह ने शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मंडी समिति द्वारा समय-समय पर इस तरह के चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।उन्होंने कहा की व्यस्त दिनचर्या के कारण जो व्यापारी और मजदूर अस्पताल नहीं जा पाते, उन्हें इन शिविरों के माध्यम से उनके कार्यस्थल पर ही बेहतर चिकित्सा लाभ मिल जाता है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलती है। इस मौक़े पर निशुल्क दवाई वितरित की गई। इस दौरान मंडी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।