आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के धनोरी में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा नेता भूप सिंह के कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से पांच अहम बिंदुओं पर विस्तार से मंथन किया गया, जिसमें ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल और भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इस भव्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए महापीठ के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यन्त गौतम,राष्ट्रीय महामंत्री
आत्माराम परमार औरसुरजीत कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक के दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार स्थित ऐतिहासिक गुरु रविदास मंदिर को आगामी कुंभ मेले से पहले और भी अधिक भव्य और सुंदर रूप दिया जाएगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री और मेला अधिकारी से वार्ता कर ठोस रणनीति बनाई जाएगा।राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने जानकारी दी कि”निरंजन अखाड़े के तत्वाधान में रविदास अखाड़े का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। आगामी कुंभ मेले के दौरान पुल जटवाड़ा से रविदास मंदिर हर की पैड़ी तक भव्य शाही स्नान और पेशवाई निकाली जाएगी।”इस ऐतिहासिक कदम को लेकर आगे की रणनीति तय करने के लिए आगामी रविवार को समाज के सभी जिम्मेदार और गणमान्य लोगों की एक विशेष बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में रविदास समाज के सभी पक्षों को उचित स्थान दिया जाएगा और सभी के सामूहिक विचारों के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो धर्मेंद्र कुमार,प्रांतीय संरक्षककिशोर पाल,जिला अध्यक्ष देशराज प्रधान,प्रदेश सचिव डॉ. संजय कुमार,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
भूप सिंह, जिला सचिव शोभित सम्राटजिला महामंत्री संदीप कुमार,प्रांतीय सदस्यमनोज कुमार गौतम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।