आरिफ नियाज़ी।
रूड़की ब्लॉक सभागार में आज ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जनता को जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ आम लोगों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उनसे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह से इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाने का आह्वान भी किया।कार्यक्रम में उपस्थित राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनता की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तीन विधानसभा क्षेत्रों के गाँव-गाँव में ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर’ लगाए हैं, जिनमें सभी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। उन्होंने आगे कहा कि ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से भी समस्याओं का व्यापक स्तर पर निपटारा हुआ है।
मंत्री ने स्वीकार किया कि कई बार योजनाओं के दस्तावेजीकरण और औपचारिकताओं को पूरा करना लोगों के लिए एक चुनौती होता है, लेकिन सरकार इन प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुँच सके।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख लुबना राव,राज्य मंत्री नितिन गौतम,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरजीन्द्र सिंह,राज्य मंत्री आदेश सैनी, भाजपा नेता सुशील त्यागी, दर्जाधारी मंत्री चौधरी अजीत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, बीडीओ सुमन दत्ताल कुटियाल, एबीडीओ सुभाष सैनी, राज्य मंत्री दिनेश कौशिक और प्रधान श्रवण कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रोमा सैनी ने किया।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।