आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा-इक़बालपुर मार्ग पर स्थित लाठरदेवा शेख गांव में 100 बेड के अत्याधुनिक निजी चिकित्सालय ‘रूड़की हॉस्पिटल’ का आज राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और एस पी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा उदघाटन किया गया । इस अस्पताल के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया।
अस्पताल परिसर पहुंचने पर डायरेक्टर प्रो. डॉ. शहराज ने सभी गणमान्य अतिथियों का बुके भेंट कर और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की ”उत्तराखंड सरकार हर घर तक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। लेकिन आज भी जिन ग्रामीण इलाकों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं, वहां डॉ. शहराज जैसे लोग अपनी निजी पूंजी लगाकर अस्पताल खोल रहे हैं और जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं।उन्होंने डॉ. शहराज का आभार जताते हुए कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अस्पताल की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से किसी बड़े चिकित्सालय की कमी देखी जा रही थी। इसके अभाव में ग्रामीणों को आपातकालीन स्थिति या प्राथमिक उपचार के लिए भी रूड़की या सहारनपुर की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब गांव के पास ही इस स्तर की सुविधा मिलने से लोगों के समय की बचत तो होगी ही, साथ ही उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी।अस्पताल के डायरेक्टर प्रो. डॉ. शहराज ने बताया कि क्षेत्रवासियों की दिक्कतों को देखते हुए ही इस अस्पताल की नींव रखी गई है। अस्पताल में कई तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिनमें
24 घंटे जांच सुविधाएं, एक्स-रे, ईसीजी और सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांचें अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।उन्होंने बताया की अस्पताल में अनुभवी पुरुष डॉक्टरों के साथ-साथ महिला चिकित्सक की भी तैनाती की गई है, ताकि महिला मरीजों को संकोच ना हो और उनका तसल्लीबख्श इलाज हो सके।
डॉ. शहराज ने स्पष्ट किया कि इस अस्पताल का उद्देश्य व्यापार करना नहीं, बल्कि मानव सेवा है। मरीजों से बेहद मामूली फीस लेकर उनका उच्च स्तरीय इलाज किया जाएगा। भविष्य में इस 100 बेड के अस्पताल की क्षमता को और अधिक बढ़ाने की योजना है।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में लियाक़त अली, मो. सलीम, मो. जावेद, हाजी इसरार, नावेद हैदर, डॉ. हुमायूं, मो. नसीम, दीपक कुमार, महबूब आलम, शाबाज़ अहमद, नफीस, मो. रिज़वान, मो. मुस्तकीम, कारी आलम, हाजी उस्मान, डॉ. संजीला, और डॉ. शोबान सहित क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।