आरिफ नियाज़ी।
रुड़की।खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ द्वारा दलित समाज के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कल, नेशनल भीम आर्मी गंग नहर स्थित रविदास घाट पर एक जोरदार प्रदर्शन और महापंचायत करने जा रही है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर बड़ी तैयारियां पूरी की हैं।
नेशनल भीम आर्मी ‘बहुजन एकता मिशन’ सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया ने इस संबंध में तीखा रुख अपनाते हुए कहा की ”पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दलित समाज के साथ जो अभद्रता की है, उससे पूरे समाज में भारी आक्रोश और कड़ा रोष है। चैंपियन पहले सार्वजनिक रूप से पूरे दलित समाज को अपमानित करते हैं, और फिर दबाव में आकर बंद कमरे में माफी मांगने का ढोंग करते हैं। अब ऐसा दोहरा रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
लोकेश कटारिया ने साफ किया कि रुड़की के रविदास घाट पर जुटने वाली दलित समाज की इस महापंचायत में समाज के सभी प्रबुद्ध लोग और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी महापंचायत में सर्वसम्मति से यह तय किया जाएगा कि इस आंदोलन की अगली दिशा क्या होगी और रणनीति कैसे तैयार की जाएगी।उन्होंने संगठन ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक दलित समाज के लोग शांत नहीं बैठेंगे और यह लड़ाई निर्णायक मोड़ तक जारी रहेगी।
इस महापंचायत को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।