Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऊर्जा निगम की बड़ी बैठक, स्मार्ट मीटर और बिल वसूली को लेकर चलेगा अभियान, मुख्य अभियंता ने दिए सख्त निर्देश ,​लापरवाही पर कुछ अधिकारियों को लगी कड़ी फटकार, तो बेहतर काम के लिए SDO मोहम्मद उस्मान को मिली शाबाशी।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की और आसपास के क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और शत-प्रतिशत बिल वसूली को लेकर ऊर्जा निगम बेहद गंभीर हो गया है। इसी सिलसिले में ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी रुड़की पहुंचे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत के कार्यालय में सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की एक अहम समीक्षा बैठक ली।
​बैठक के दौरान मुख्य अभियंता ने मानसून और अतिवृष्टि (भारी बारिश) को लेकर ऊर्जा निगम की तैयारियों, बिल वसूली की स्थिति और स्मार्ट मीटर लगाने के कार्यों की गहन समीक्षा की।​बैठक में मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी काफी सख्त रुख में नजर आए। समीक्षा के दौरान जहाँ उन्होंने कई अधिकारियों के जवाबों से असंतुष्ट होने पर जमकर फटकार लगाई और कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी दी। तों वहीं दूसरी ओर, स्मार्ट मीटर योजना के तहत उत्कृष्ट और बेहतर कार्य करने पर SDO हिमालयन मोहम्मद उस्मान की पीठ थपथपाई गई और उन्हें मुख्य अभियंता द्वारा शाबाशी मिली।
​मुख्य अभियंता ने साफ शब्दों में कहा कि ऊर्जा निगम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को
​अतिवृष्टि से निपटने की तैयारी करने और भारी बारिश या आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति को लेकर किसी भी तरह की असुविधा ना होने के निर्देश भी दिए।रूड़की के कुछ क्षेत्रों में बिल वसूली बेहद कम होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए अधिकारी क्षेत्रों में सक्रिय रहें।
​ मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने चेतावनी दीं की यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं निभाएगा, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।इस मौक़े पर पदउपस्थित अधिकारीगण
अधीक्षण अभियंताविवेक राजपूत, प्रदीप चौधरी (हरिद्वार), अनिल मिश्रा अधिशासी अभियंताअनूप सैनी, विनोद पांडे
उपखंड अधिकारी (SDO)मोहम्मद उस्मान, अश्वनी कुमार, सजल हठवाल, अंजीव कुमार राणा, आकाश सिंह, पंकज गौतम, गुलशन बुलानी, मोहम्मद रिजवान,अवर अभियंता मसरूर आलम, शुमायला, सुखपाल, सुनील कुमार, जॉनी कुमार, योगेंद्र रावत, संजीव कुमार, मो. आसिफ, रौबिन, वसीम अहमद, दिनेश तिवारी, नसीम लंढोरा, विनोद कुमार, संजना मुंडलाना, अशोक कुमार, जम्मल सिंह और फैज़ मोहम्मद, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369