आरिफ नियाज़ी।
भारत विकास परिषद् अविरल गंगा शाखा, रुड़की द्वारा चिकित्सक दिवस एवं चार्टर दिवस के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके क्लीनिक एवं उनके ऑफिस में जाकर अंगवस्त्र एवं प्लांटर भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान और निस्वार्थ सेवाओं की सराहना की गई। सम्मानित डॉ. अनिल शर्मा (होम्योपैथी), डॉ. अंकुर सैनी (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. यथार्थ गोयल (दंत चिकित्सक), डॉ. व्रती गोयल (दंत चिकित्सक), डॉ. आदित्य गुप्ता (मनोचिकित्सक), सीए सतीश शर्मा, सीए निधि सैनी एवं सीए सारिका अग्रवाल शामिल रहे।
शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में समाज को स्वस्थ, सशक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परिषद् द्वारा ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है।
कार्यक्रम में प्रीति अग्रवाल, नीरज मित्तल, पियूष गर्ग, सुगंध जैन, नीता मित्तल, रमा गुप्ता, अंजलि गर्ग, सविता सिंह, राधेश्याम गुप्ता, नीलम मधोक, अरुणा मित्तल, नीलम शर्मा एवं ऋषिपाल सैनी सहित शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।





More Stories
रुड़की कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा,तलाक केस में एकतरफा आदेश से भड़के साले ने जीजा को पहली मंजिल से नीचे फेंकने का किया प्रयास, बाल-बाल बची जान।
रूड़की जीआरपी ने लापता तीन बच्चों को सकुशल किया बरामद।
किसान नेता एडवोकेट फरमान त्यागी हाउस अरेस्ट, गणेशपुर टोल प्लाजा को घेरने की थी तैयारी