आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। गणेशपुर टोल प्लाजा के घेराव और धरने की घोषणा की चेतावनी के बाद आज सुबह किसान नेता एडवोकेट फरमान त्यागी को उनके कैंप कार्यालय पर ही यूपी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। किसान नेता के हाउस अरेस्ट की सुचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान फरमान त्यागी के आवास पर पहुँचने लगे।इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने टोल प्लाजा प्रबंधन ने किसान नेताओं से वार्ता की। लंबी बातचीत में किसानों की अधिकांश मांगों पर कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन (एकता) और भारतीय किसान यूनियन (टोडा) ने फिलहाल अपना प्रस्तावित आंदोलन और टोल घेराव स्थगित कर दिया है ।

किसान नेताओं का कहना है कि जब तक एक्सप्रेसवे और उससे जुड़ी निर्माणाधीन सड़कें पूरी तरह तैयार नहीं हो जातीं, तब तक वाहन चालकों से पूरा टोल शुल्क वसूलना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि अधूरे निर्माण के दौरान लोगों से पूरा टोल ना लिया जाए। इसके अलावा टोल प्लाजा की सभी लेन नियमित रूप से संचालित करने, टोल कर्मियों द्वारा वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार पर रोक लगाने तथा 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को टोल शुल्क से मुक्त करने की मांग भी उठाई गई।इस अवसर पर भाकियू (टोडा) के प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली, जिलाध्यक्ष मुबारिक अली, मनोज खटका, भाकियू (एकता) के जिलाध्यक्ष सोनू त्यागी, राष्ट्रीय सचिव हारून त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल करीम, जावेद, हाजी याकूब, समीर, आरिफ, अमजद, शारुख, राव इसरार, नदीम, शोएब, जिशान, बाहर आलम, रवि, कामिल प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।





More Stories
पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने लिब्बरहेड़ी गांब को दिए 31 लाख, विकास को मिलेगी गति।
धनोरी क्षेत्र के झिडियान ग्रंट और मानुबांस गांव में विजिलेन्स और ऊर्जा निगम की बड़ी कार्यवाई, 22बिजली चोर पकडे।
रुड़की में झमाझम बारिश,भीषण गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत, लोगों के खिले चेहरे।