आरिफ नियाज़ी।
रुड़की की सोलानी नदी पर करोड़ो की लागत से निर्माणधीन पुल का निरीक्षण करने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा पहुंचे। लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस पुल की मांग कर रही थी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। मंत्री ने निर्माणाधीन पुल का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
सोलानी नदी पर बन रहा यह पुल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए राहत लेकर आएगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुल बनने से लोगों को लंबा रास्ता तय करने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी समय-समय पर निर्माण सामग्री की जांच करते हैं ताकि पुल की गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित की जा सके। उनका कहना था कि यह पुल आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री से तैयार किया जा रहा है।
प्रदीप बत्रा ने विश्वास जताया कि निर्माण पूरा होने के बाद यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मजबूत पुल होगा जो आने वाले कई दशकों तक लोगों की सेवा करेगा और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगा।
रुड़की में सोलानी नदी पर बन रहा पुल अब अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। पुल बनने के बाद स्थानीय लोगों, छात्रों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।