Jan Mudde

No.1 news portal of India

धंनौरी​ क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की ऊर्जा निगम और विजलेंस टीम का बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज देहरादून से धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में पहुंची विजिलेंस की टीम और स्थानीय ऊर्जा निगम के स्टॉफ ने संयुक्त रूप से गढ़मीरपुर, राजपुर, और अन्ननेकी क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 21 लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है ​विजिलेंस की इस अचानक हुई कार्रवाई से बिजली चोरों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। छापेमारी की भनक लगते ही कई लोग आनन-फानन में छतों से अपने अवैध केबल उतारते दिखे, तो कई लोग कटिया हटाते नजर आए। इस अभियान के दौरान कुछ जगहों पर विजिलेंस टीम और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
​​मामले की जानकारी देते हुए धनोरी ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्वनी कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
​”आज की छापेमारी में लगभग 21 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के साथ-साथ भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी की जा रही है।​एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बिजली चोरी का रास्ता न अपनाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता ईमानदारी से वैध कनेक्शन लें, समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें और ऊर्जा निगम को व्यवस्था सुधारने में सहयोग करें।
​इस पूरी कार्रवाई के दौरान धनोरी ऊर्जा निगम के सभी विभागीय कर्मचारी और विजिलेंस टीम के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।जिनमें मुख्य रूप से विजिलेन्स इंस्पेक्टर मारुत शाह, सरिता, एस आई संजीव त्यागी, ए ई विजिलेन्स विकास, अनिल कुमार, जे ई योगेंद्र रावत, जे ई अश्वनी कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369