Jan Mudde

No.1 news portal of India

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान, भाजपा से गठबंधन ना होने पर अपने दम पर लड़ेगी आर पी आई विधानसभा चुनाव।

Spread the love

*केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान, भाजपा से गठबंधन ना होने पर अपने दम पर लड़ेगी आर पी आई विधानसभा चुनाव*

*आरिफ नियाज़ी*
रुड़की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने रुड़की में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया इस दौरान उन्होंने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत भी दें दिया।केंद्रीय मंत्री ने आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि भाजपा गठबंधन के तहत आरपीआई को तीन से चार सीटें देती है तो पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। अगर भाजपा से गठबंधन नहीं होता है तो आरपीआई अपने दम पर 10 से 12 सीटों पर मज़बूत उम्मीदवार उतारेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल और हवाई संपर्क के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं तथा देशभर में आधुनिक सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं, गरीबों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।
युवाओं का आह्वान करते हुए अठावले ने कहा कि वे केवल नौकरी पाने की सोच तक सीमित न रहें, बल्कि स्वरोजगार और मेक इन इंडिया अभियान से जुड़कर नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी लगातार कार्य कर रहा है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।इससे पूर्व होटल राजमहल में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का रहीमपुर गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद हसीब और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत रहीमपुर के प्रधान प्रतिनिधि हसीब आलम ने अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौक़े पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने हसीब आलम को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले)का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।कार्यक्रम में संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, देहरादून ज़िलाध्यक्ष जयवीर, जिला अध्यक्ष हरिद्वार धीरज कुमार, प्रदेश सचिव राकेश रावत, श्रवण कुमार, राम सिंह, मनोज कुमार, पंकज कुमार, सुरेश, महिपाल, आज़ाद, सतीश, कालीचरण, प्रदीप, अंकुश कुमार, के अलावा प्रधान हसीब आलम के साथ प्रमुख रूप से जहीर आलम, मुकर्रम अली, मोहसिन, आदेश, तनवीर भाई, रिजवान ठेकेदार, गुलफाम, मिरहसन ठेकेदार, नईम भाई ,पार्षद साहिल, गौरव शर्मा उप प्रधान जहांगीर आलम जावेद बिलाल आदि ने बुके देकर केंद्रीय राज्य मंत्री का ज़ोरदार स्वागत किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369