आरिफ नियाज़ी।
रुड़की ऊर्जा निगम और देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने पाड़लीगुर्जर और तेलीवाला गांव में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जिसके चलते विजिलेंस टीम ने एक दर्जन से अधिक बिजली चोरों को पकड़ा है जो दिनदहाड़े बिजली चोरी कर रहे थे।विजिलेंस की टीम को कार्यवाई से गांव मे अफरातफरी मच गई लोग अपने-अपने केबल उतारने में लग गए लेकिन जब तक विजिलेंस की टीम काफी लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ चुकी थी।इस मौके पर विजिलेंस की टीम के साथ ऊर्जा निगम के एसडीओ मोहम्मद उस्मान ने बताया कि वह लगातार बिजली चोरी ना करने की बार-बार लोगों से अपील कर रहे हैं लेकिन बावजूद इसके लोग खुलेआम बिजली चोरी से बाज़ नहीं आ रहे हैं हालांकि कि पाड़ली और तेलीवाला गांव में बिजली चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसकी सूचना विजिलेंस टीम देहरादून को मिली थी। आज दोपहर के समय ऊर्जा निगम की टीम और विजिलेंस के अधिकारी तेलीवाला और पाड़लीगुर्जर गांव पहुंचे जहां उन्होंने ताबड़तोड़ छापेमारी की।इस दौरान एक दर्जन से अधिक बिजली चोरों को पकड़ा है ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम में बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों पर भारी भरकम जुर्माने के साथ-साथ केस दर्ज कराने की भी कार्यवाही तेज कर दी गई है। ऊर्जा निगम के एस डी ओ उस्मान अली ने साफ-साफ कहा कि बिजली चोरी किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रांसफार्मर पर बिजली चोरी से अतिरिक्त लोड पड़ रहा है जिसके चलते अब यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौक़े पर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सुनील कुमार, विजिलेन्स विकास कुमार, धनजय कुमार, अनिल सिंह, प्रभारी निरीक्षक मारूत शाह,सरिता शाह, उप निरीक्षक संदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।