आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के सफरपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर समाजकल्याण शिविर में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी बैजन्ति माला ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना और अधिकांश समस्याओं का मौक़े पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर राशन कार्ड, पेंशन और डंपिंग जोन की शिकायत पहुंची 13 शिकायतों में से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की डंपिंग जोन के साथ साथ कब्रिस्तान की चार दीवारी का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा की जल्द ही गांव में स्नान घर भी बनाया जाएगा।उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार विकास को लेकर बेहद गंभीर है और तेज़ी से विकास हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेत्री ने शिविर में ग्रामीणों को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया उन्होंने कहा की भाजपा शासन में ही प्रदेश का विकास संभव है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रमुख समाजसेवी दानिश गौड़ ने कहा की धामी सरकार में गांव गांव का विकास हो रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए है झबरेड़ा के सफरपुर सरकड़ी गांव में विकास को लेकर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और बैजन्ति माला बेहद गंभीर हैँ इस अवसर पर ग्राम प्रधान मदन लाल, ग्राम विकास अधिकारी निर्मल कुमार, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संध्या शर्मा, रोहित कुमार और क़ृषि विभाग समेत सभी विभागों के कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।