आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के माधोपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी बैजन्ति माला का ढ़ोल नगाडो से ज़ोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने शिविर पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कुछ का समाधान मौक़े पर ही कर दिया । इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की उत्तराखंड सरकार विकास को बढ़ावा देने के लिए गांव गांव में विभिन्न विभागों के रेखिए अधिकारी शिविर में भेज रही है शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान मौक़े पर ही किया जा रहा है।उन्होंने कहा की मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश का बडे पैमाने पर विकास किया है जो आगे भी लगातार जारी है।आज माधोपुर गांव के शिविर में एक दर्जन से अधिक शिकायते पहुंची थी जिनमें अधिकांश का समाधान कर दिया गया है। पेंशन और राशनकार्ड जैसी समस्याओं का समाधान हुआ है । वही गांव में जल निकासी,खेतों और तालाब में जल निकासी की शिकायत पहुंची है जिसके लिए जॉइंट मजिस्ट्रेट से वार्ता की गई है।इस अवसर पर भाजपा नेत्री बैजन्ति माला,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौहम्मद यूनुस, सैयद अथर अली आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।