Jan Mudde

No.1 news portal of India

मदरसों के उलेमाओं ने कहा विधायक मोहम्मद शहजाद के खिलाफ  बड़ी साजिश, सफल नहीं होगे ऐसे लोग -उलेमा।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखंड विधानसभा में अल्पसंख्यकों और अरबी मदरसों की हमेशा से आवाज उठाने वाले बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद  के समर्थन में अरबी मदरसा प्रबंधक  बसपा विधायक मोहम्मद शहज़ाद के समर्थन में उतर गए है। अरबी मदरसा प्रबंधकों का आरोप है की विधायक पर एक साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे है ताकि विधानसभा चुनाव में उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़े। लक्सर क्षेत्र के दर्जनों मदरसा प्रबंधको ने विधायक मो शहजाद की छवि खराब करने को एक बहुत बड़ी साजिश बताया है इस दौरान उनका कहना है कि विधायक मो शहजाद ने हमेशा  बिना किसी भेदभाव के उनकी और सर्वसमाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है स्कूली शिक्षा, मदरसा बोर्ड  अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों से लेकर रोज़गार ,मूल निवास प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया है  जिन्हे जनता बखूबी जानती है उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी विधायक मो शहजाद अरबी मदरसों और अल्पसंख्यक से जुड़ी समस्याओं को  प्रमुखता से उठाते रहेंगे ।गौरतलब है कि तीन दिन पहले विधायक मो शहज़ाद का मदरसों की जांच  के मामले में शिकायत पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया था जिसके बाद मदरसा संचालक विधायक के समर्थन में आए और उन्होंने साफ साफ कहा कि विधायक को बदनाम करने की राजनीतिक साजिश कभी सफल नहीं होने दी जाएगी।इस मौक़े पर बड़ी संख्या में मदरसों के प्रबंधक एवं संचालकगण मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से मदरसा जामिया तुससुफ्फा, मदरसा गुलशन ए तालीम, मदरसा बहार ए चमन भोगपुर, मदरसा नूर साबरी(प्रा०उ०) सु०पुर, मदरसा चिराग ए तालीम सुल्तानपुर, मदरसा जन्नतुल निशा सुल्तानपुर, मदरसा जामिया अदबियात सुल्तानपुर, मदरसा तमन्ना ए तालीम सुल्तानपुर, मदरसा जामिया नबी ए शान, मदरसा तुल उलूम सुल्तानपुर, मदरसा इजकातुल सुल्तानपुर, मदरसा फैज ए हिदायत सुल्तानपुर, मदरसा सल्मानिया सुल्तानपुर, मदरसा जामिया मख्दुमिया समशु इस्लाम ज्वालापुर, मदरसा इकरा तुलउलूम मुस्तफाबाद, मदरसा तुल उलूम सुल्तानपुर आदमपुर, मदरसा नूर ए शब्बीर मौ०पुर कुन्हारी, मदरसा जामिया आयरा तुल सना मौ०पुर कुन्हारी, मदरसा फातिमा जू०हा० स्कूल मखियाली कलां, मदरसा सल्मानिया, मदरसा अल नसरीन उर्दू ऐथल, मदरसा रशिदिया जू० हाई स्कूल, मदरसा शमा ए तालीम जू० हा० स्कूल, मदरसा अल हिदायाह पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और संचालक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369