आरिफ़ नियाज़ी।
हज-2026 की पवित्र यात्रा पर जाने वाले उत्तराखण्ड के हज यात्रियों का सिलसिला पूरे जोश और अकीदत के साथ जारी है। उत्तराखण्ड स्टेट हज कमेटी द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित ‘हज मंजिल’ में एक विशेष अस्थाई कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है, जहाँ से यात्रियों को सुगमतापूर्वक हज के लिए विदा किया जा रहा है।कैंप कार्यालय में यात्रियों को आवश्यक यात्रा दस्तावेज और हज किट उपलब्ध कराई जा रही है।इस वर्ष हज यात्रियों को पहली बार स्मार्ट वॉच दी जा रही है, जिसे कैंप कार्यालय में ही सक्रिय करवाया जा रहा है ताकि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैकिंग सुनिश्चित हो सके। टर्मिनल-3, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों के सामान से लेकर बोर्डिंग पास तक की पूरी प्रक्रिया में हज कमेटी के अधिकारी निरंतर सहयोग कर रहे हैं।
2 मई का दिन उत्तराखण्ड के लिए विशेष रहा, जब एक ही दिन में रिकॉर्ड 305 हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। हज मंजिल से इन यात्रियों को फूलों की माला और दुआओं के साथ बसों के जरिए एयरपोर्ट के लिए विदा किया गया 103 हज यात्रियों का जत्था मदीना के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर उत्तराखण्ड स्टेट हज कमेटी के चेयरमैन हाजी खतीब अहमद, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ, हज अधिकारी मौ० अहसान, हज कमेटी की सदस्या श्रीमती तरन्नुम खान और कार्यालय स्टाफ अब्दुल कादिर आदि उपस्थित रहे।इस दौरान हज स्टॉफ द्वारा हज यात्रियों का इस्तकबाल करते हुए उनसे अपील करते हुए कहा की मुकद्दस सरजमी पर पहुँचकर देश और प्रदेश की उन्नति, खुशहाली, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ करें।”
हज यात्रियों को सऊदी अरब में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा । अधिशासी अधिकारी आरिफ खान द्वारा स्टेट हज इंस्पेक्टर से निरंतर संपर्क साधा जा रहा है। यात्रियों के रिहाइश और अन्य सुविधाओं की पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है ताकि उनकी इबादत का सफर सुगम और यादगार बना रहे।





More Stories
रूड़की ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग दिवस के अवसर पर स्कूल के टीचर्स द्वारा कराया गया योग।
रुड़की के (पीजी) कॉलेज प्रांगण में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम।
खानपुर विधायक उमेश कुमार का ‘जन निर्माण पार्टी’ के साथ 2027 का आगाज़ , भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की जंग का एलान।