आरिफ नियाज़ी।
कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी शनिवार को मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के गांव हरजौली जट्ट पहुंचे। यहाँ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड उनके लिए महज एक राज्य नहीं, बल्कि उनका परिवार है।
वह परिवार से जुड़ने और दूरियां मिटाने आए हैं” जनसभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर गदगद जयंत चौधरी ने कहा, “उत्तराखंड हमारा परिवार है। बीच के समय में जो कुछ दूरियां रही थीं, आज वह उन्हें मिटाने और अपने परिवार से दोबारा जुड़ने आया हूँ।” उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों से चौधरी परिवार का पुराना नाता रहा है और यहाँ के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए खुद को जयंत चौधरी से अलग कभी ना समझें।जयंत चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कभी जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसान, मजदूर और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा की देश की तरक्की में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उत्तराखंड में पार्टी के भविष्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव के सवाल पर उन्होंने बड़ी बेबाकी से कहा, “वक्त आने पर सब ठीक हो जाएगा, फिलहाल हमारा लक्ष्य किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक और पिछड़ों की आवाज को बुलंद करने के लिए संगठन को नई ऊर्जा देना है।” इस अवसर पर रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने कार्यक्रम में जुटी भीड़ का आभार व्यक्त किया और दावा किया कि रालोद अब उत्तराखंड में एक नई शक्ति बनकर उभरेगा। वरिष्ठ नेता मोंटी अंसारी ने जयंत चौधरी का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि यदि पार्टी मंगलौर सीट से चुनाव लड़ती है, तो यहाँ जीत सुनिश्चित है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी , यूपी अध्यक्ष दीपक तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी और जुल्फकार अंसारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।





More Stories
महाराष्ट्र की घटना के बाद उत्तराखंड एफ डी ए अलर्ट, रुड़की क़ृषि मंडी में निरिक्षण से मचा हड़कंप।
दिल्ली एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के हज यात्रियों को दी गई विदाई, हाजी खतीब अहमद और विधायक फुरकान अहमद ने की मुलाक़ात।
शानदार विदाई,सिंचाई अनुसंधान संस्थान के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र गुप्ता हुए सेवानिवृत्त।