Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर के सिरचंदी गांव में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, विधायक ममता राकेश और सी एम ओ ने किया शिविर का शुभारम्भ।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

भगवानपुर के सिरचंदी गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशाल और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सिरचंदी गांव में आयोजित इस शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, जो स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ती मांग और विभाग की सक्रियता का प्रमाण है।
​हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, भगवानपुर विधायक ममता राकेश  और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राव अकरम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन किया गया। भगवानपुर
​विधायक ममता राकेश ने  स्वास्थ्य विभाग के इस कदम की सराहना करते हुए कहा, अब सिरचंदी गांव के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। ऐसे कैंपों से घर के पास ही विशेषज्ञ उपचार मिलना एक बड़ी राहत है। मेरा प्रयास है कि ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहें।”


​शिविर में ​गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया इतना ही नहीं जच्चा-बच्चा  की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहा ।इस अवसर पर सी एम ओ डॉ. आर.के. सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा की
​”होम डिलीवरी (घर पर प्रसव) पर पूरी तरह पाबंदी है। किसी भी स्थिति में घर पर प्रसव ना कराया जाए, क्योंकि यह जच्चा और बच्चा दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है। सरकारी अस्पतालों के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं और अब हमें आरोग्यम जैसे निजी अस्पतालों का भी सहयोग मिल रहा है।”
​शिविर में ​निशुल्क जांच: मरीजों के लिए एक्स-रे और सभी प्रकार की लैब जांचें पूरी तरह मुफ्त रहीं।
​विशेषज्ञों के परामर्श के बाद मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां दी भी गईं।सरकारी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों ने गंभीर रोगों का परीक्षण किया।
​इस ऐतिहासिक शिविर को सफल बनाने में
​ ए सी एम ओ डॉ रमेश कुंवर,
CMS भगवानपुर डॉ अनुज सिसोदिया,
स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369