Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की अब गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान, पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने किया 25 गांव के ‘मिनी सचिवालय’ का लोकार्पण।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​रुड़की के ग्रामीण क्षेत्रो के विकास और जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब ग्रामीणों को अपनी छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए तहसील या जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पंचायत राज विभाग द्वारा अनुपयोगी पड़े पंचायत भवनों को ‘मिनी सचिवालय’ का रूप देकर गांव में ही शासन-प्रशासन की पहुँच सुनिश्चित कर दी है।​आज रुड़की के बिझौली गांव में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक ने भव्य कार्यक्रम के दौरान इन मिनी सचिवालयों का विधिवत उद्घाटन किया। विभाग द्वारा रुड़की क्षेत्र के 25 गांवों में ऐसे पंचायत भवनों का चयन किया गया था जो पहले अनुपयोगी थे। लगभग 4-4 लाख रुपये की लागत से इनका नवीनीकरण कर इन्हें आधुनिक मिनी सचिवालय में तब्दील किया गया है।
​लोकार्पण के दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा की
​”हमारी सरकार जनता की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री और अधिकारी प्रतिदिन जनसुनवाई कर रहे हैं। इन मिनी सचिवालयों के माध्यम से ग्रामीणों को ना केवल अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उनके घर के पास उपलब्ध होगी। यह विकास की एक नई इबारत लिखेगा।”
​जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने इस नई व्यवस्था की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इन सचिवालयों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं मिनी सचिवालय में प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को जनसुनवाई की जाएगी।
​ ग्रामीणों को अब परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य दस्तावेजी कार्य मौके पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।
इस व्यवस्था से बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और विधायक भी जुड़े रहेंगे, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी।​इस पहल से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। अधिकारियों के चक्कर काटने में होने वाली समय और धन की बर्बादी अब बीते दिनों की बात होगी। मिनी सचिवालय के सक्रिय होने से ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र सेठ, नायब तहसीलदार युसूफ अली,भाजपा नेता धीर सिंह, सुशील त्यागी, पवन तोमर, पार्षद डॉ नवनीत शर्मा, पूर्व पार्षद विवेक चौधरी, ग्राम प्रधान राकेश कुमार, ए डी ओ पंचायत धर्मपाल सिंह तेजवान, बलराज चौहान, कलम सिंह राणा, जसवीर सिंह, हेमचंद्र शांतनु चौहान, मोहम्मद शहजाद, सुशील कुमार,मुकेश कुमार, राकेश कुमार, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद उमर,शाकिर और रागिब नसीम आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369