आरिफ नियाजी।
रूड़की के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तहसीन ने बताया कि पंचायती राज दिवस और स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम किशनपुर जमालपुर में “उत्सव 2026” का आयोजन 24, 25 और 26 अप्रैल को किया जाएगा। सभी कार्यक्रम किशनपुर के प्लेग्राउंड में आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल की शाम प्रदेश के पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक कार्यक्रम का लोकार्पण करेंगे, जिसके बाद उत्सव की शुरुआत होगी। 25 अप्रैल को समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शामिल होंगे। वहीं 26 अप्रैल को म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिंगर दीपा साहनी प्रस्तुति देंगी।
मोहम्मद तहसील ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में कई खास आकर्षण होंगे। पहली बार गांव में 100 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके अलावा प्रदर्शनी, मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डिजिटल बोर्ड, झूले और फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे लोगों का मनोरंजन होगा। ग्राम पंचायत द्वारा गांव को एक निशुल्क एंबुलेंस भी दी जाएगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए देहरादून स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें लोगों की मुफ्त जांच और दवाइयां दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहनों और वरिष्ठ नागरिकों सहित लगभग 400 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन गांव में पहली बार इतने बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता के दौरान मौलाना हाफिज मुमताज अहमद ने कहा कि यह कार्यक्रम गांव में एकता और भाईचारे का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में बढ़ती नफरत के बीच ऐसे आयोजन लोगों को जोड़ने का काम करते हैं।
कार्यक्रम में बीएसएम शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर ममतेश कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों का कहना है कि तीन दिन तक चलने वाला यह उत्सव ऐतिहासिक होगा और इसमें आसपास के क्षेत्रों से भी लोग भाग लेने आएंगे।





More Stories
मेधावी छात्राओं के सम्मान से गूंजा रुड़की नगर निगम हॉल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल,समाजसेवी कुंवर जावेद इकबालऔर सुभाष नंबरदार ने बढ़ाया बेटियों का हौसला।
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।