आरिफ नियाज़ी।
प्रदेश की चार धाम यात्रा को लेकर प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा बेहद गंभीर नजर आ रहे उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है की वह चार धाम यात्रियों का खास ध्यान रखें किसी भी यात्री की कोई शिकायत पाई गई तो उस कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है की उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज 19 अप्रैल से शुरू हो चुका है।जहां धार्मिक यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से यात्री बद्रीनाथ केदारनाथ यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

आज उत्तराखंड के नारसन बॉर्डर पर परिवहन विभाग के द्वारा बनाए गए ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने नारसन बॉर्डर पर परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए ग्रीन कार्ड सेंटर पर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की चारधाम यात्रा में आने वाले किसी भी यात्री को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो यात्रियों के सुरक्षा और सुविधाओं को कोई समझौता नहीं होगा । साथ ही उन्होंने चार धाम यात्रा में आने वाले तमाम श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्री साफ सफाई और ग्रीन उत्तराखंड क्लीन उत्तराखंड पर विशेष ध्यान रखे ।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।