*आरिफ नियाज़ी*
रूड़की भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर रुड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने शिरकत की।
कार्यक्रम में उस समय भारी उत्साह देखने को मिला जब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पैगोवाल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को माल्यार्पण कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। पोंगोवाल के भारी समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।
मंच से अपनी बेबाकी दिखाते हुए सुशील पोंगोवाल ने आगामी राजनीतिक समीकरणों पर महत्वपूर्ण बात करते हुए. कहा की “धामी सरकार के ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसलों के कारण आज भाजपा प्रदेश में पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली होकर उभरी है।उन्होंने कहा की “भगवानपुर विधानसभा में पार्टी की स्थिति अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। इस बार वहां की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा का विधायक बनना तय है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी नेतृत्व जिसे भी प्रत्याशी बनाएगा, उसे रिकॉर्ड मतों से जिताने के लिए पूरा समर्थन दिया जाएगा।सुशील पंगवाल ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला, जो आगामी चुनावों के लिए पार्टी की जमीनी मजबूती का संकेत है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।