आरिफ नियाज़ी।
रुड़की: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में राजनीति का एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। इस दौरान प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का कार्यकर्ताओं ने जहाँ भव्य स्वागत किया, वहीं पूर्व विधायक व राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने एक ऐसी घोषणा की जिसने सभी को चौंका दिया।देशराज कर्णवाल ने ज अपने बयान से कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की कांग्रेस हमेशा भ्रम की राजनीति करती है “कांग्रेस ने हमेशा झूठ की बैसाखी पर राजनीति की है और जनता को गुमराह कर वोट हासिल किए हैं।”
बाबा साहब का अपमान किया है उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को सबसे अधिक प्रताड़ित किया, यही कारण है कि आज दलित समाज कांग्रेस से पूरी तरह कट चुका है।
उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की वह अपने प्रीत विहार घर “त्याग रहे हैँ अपने घर की दहलीज़ पर जब तक नहीं जाएंगे तब तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वापस नहीं मुख्यमंत्री बन जाते।
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर देशराज कर्णवाल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव तक अपने घर को त्याग कर रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया की जब तक प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी पुनः मुख्यमंत्री बनकर नहीं आते, तब तक मैं अपने घर नहीं लौटूंगा। मेरा यह वनवास तभी समाप्त होगा जब 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत होगी और धामी जी दोबारा सत्ता की कमान संभालेंगे।”
कर्णवाल ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा के विकास कार्यों के साथ है। उन्होंने ऐलान किया कि वह दिन-रात संगठन के लिए काम करेंगे और 2027 में भाजपा की सरकार बनने से कोई भी शक्ति नहीं रोक सकती।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।