आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के इमलीखेड़ा स्थित कौशिक पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय ‘लोकसंग्राम – राष्ट्रीय युवा संसद एवं मॉडल यूनाइटेड नेशंस का आज समापन हुआ। 17 और 18 अप्रैल को आयोजित इस बौद्धिक महाकुंभ में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी तार्किक क्षमता और विधायी ज्ञान का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने विजेता प्रतिभागियों ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कैबिनेट. मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा की आज के छात्र ही कल के भारत का भविष्य हैं। एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि हमारे युवाओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित ना रखा जाए। उन्हें देश की लोकतांत्रिक प्रणाली, विधानसभा और लोकसभा की कार्यप्रणाली की गहरी जानकारी होनी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि एक जागरूक नागरिक बनना है। युवा संसद जैसे मंच छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सार्वजनिक मंच पर बोलने का साहस और जटिल वैश्विक मुद्दों पर विचार करने की शक्ति विकसित करते हैं। उन्होंने कहा की
शिक्षा के बदलते स्वरूप और युवाओं की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।
युवा संसद के माध्यम से छात्रों ने सीखा कि कैसे विपक्ष के सवालों का जवाब दिया जाता है और कैसे लोकहित में नीतियां बनाई जाती हैं।
सामाजिक जागरूकता: मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) के जरिए छात्रों ने वैश्विक समस्याओं जैसे जलवायु परिवर्तन और मानवाधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की कूटनीति का अभ्यास किया।
इस दौरान कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने आह्वान किया कि शिक्षित युवाओं को राजनीति और समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि देश को नई दिशा मिल सके।
दो दिनों तक चले इस सत्र में उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से आए छात्र-छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। किसी ने प्रधानमंत्री की भूमिका में अपनी नीतियों का बचाव किया, तो किसी ने विपक्ष का नेता बनकर तीखे सवाल पूछे। स्कूल प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयुष कौशिक,प्रधानाचार्य, प्रबंधक, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।





More Stories
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का बड़ा संकल्प,जब तक धामी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक घर नहीं लौटूँगा, घर की दहलीज़ त्याग दी।
रुड़की भाजपा कार्यालय में डॉ. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे दुष्यंत गौतम,कांग्रेस पर साधा निशाना।