आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रुड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम पहुंचे।जैसे ही दुष्यंत गौतम मंगलौर के अब्दुल कलाम चौक पर पहुंचे तो सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और जय भीम के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम पर भीपुष्पवर्षा की।इस दौरान कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ जुटी जिनका जोश बता रहा था कि आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है।
इस अवसर पर दुष्यंत गौतम ने कहा की डॉ भीम राव अंबेडकर ने देश को नए आयाम दिए है
दुष्यंत गौतम ने बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की
”डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक युगपुरुष थे जिन्होंने भारत को प्रगति के नए आयाम दिए। उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज पूरा विश्व उनके ज्ञान और दर्शन को नमन करता है।”
दुष्यंत गौतम ने ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस
विरोध की राजनीति करती है कांग्रेस ने सदैव डॉ. अंबेडकर के विचारों का विरोध किया और उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे।भाजपा नेता गौतम ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सामाजिक बुराइयों और छुआछूत को बढ़ावा मिला उन्होंने दावा किया कि आज देश से छुआछूत जैसी कुरीतियां समाप्त हो चुकी हैं। समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का संकल्प जमीन पर उतर रहा है।
राष्ट्र निर्माण में बाबासाहेब का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा की
डॉ. अंबेडकर का योगदान किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए है। इस मौक़े पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,बैजन्ति माला, मानवेन्द्र चौधरी, सुबोध राकेश, जॉनी केसरिया,पवन तोमर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चौधरी, सुशील पोंगोवाल,राजपाल सिंह,पूर्व राज्य मंत्री अमीलाल बाल्मीकि,पार्षद मनोज कुमार, पार्षद नवनीत सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि कविन्द्र चौधरी, भाजपा ज़िलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह, अनीस अहमद गोड़, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस अहमद गौड़,भाजपा नेता प्रमोद चौधरी, चंदन ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सचिन झबरेडी ने किया।





More Stories
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का बड़ा संकल्प,जब तक धामी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, तब तक घर नहीं लौटूँगा, घर की दहलीज़ त्याग दी।
इमलीखेड़ा कौशिक पब्लिक स्कूल में ‘लोकसंग्राम’ युवा संसद का समापन,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने छात्रों को बताया देश का भविष्य।