आरिफ नियाज़ी।
विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत साबिर साहब में हर रोज़ हज़ारों ज़ायरीन अपनी मन्नत मुरादे लेकर पहुँचते हैँ और यहाँ से वह फैज़ भी हासिल करते है कलियर पहुँचकर ज़ायरीन लंगर करने की रस्म भी अदा करते हैँ इसी के चलते दरगाह क्षेत्र में लंगर बनाने वाले बड़े पैमाने पर देखे जा सकते है लेकिन उस समय स्थिति बिगड़ गई जब मामूली बात को लेकर एक लंगर बनाने वाले टोपी वाले वृद्ध दूकानदार ने जली हुई लकड़ी लेकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी जिससे मौक़े पर अफरातफरी मच गई।किसी पास खड़े व्यक्ति ने पिटाई का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो वायरल होने के बाद कलियर क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई इसके बाद से यह टोपी वाला लंगर बनाने वाला व्यक्ति फरार बताया जा रहा है
गौरतलब है की कलियर दरगाह में हर रोज हज़ारों जायरीन अपनी मन्नत मुरादे लेकर पहुंचते हैं और वह लंगर की रस्मों में भी प्रमुख रूप से हिस्सा लेते हैं लेकिन कुछ हैवान दुकानदार ऐसे भी है जिनके अंदर हैवानियत भरी हुई है जिसे वह रोक नहीं पाते अब ज़ब मामले ने सोशल मिडिया पर तूल पकड़ा तो यह दूकानदार मौक़े से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस तहरीर आने का इंतज़ार कर रही है।




More Stories
रुड़की के इमलीखेड़ा स्थित कौशिक पब्लिक स्कूल में लोकसंग्राम राष्ट्रीय युवा संसद एवं मॉडल यूनाइटेड नेशंस का हुआ भव्य शुभारंभ।
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।