आरिफ नियाज़ी।
पिरान कलियर – उत्तराखंड के हज यात्रियों के मुकद्दस सफर को सुगम और बेहतर बनाने के लिए राज्य हज कमेटी की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में, कल यानी 13 अप्रैल को पिरान कलियर स्थित हज हाउस में एक प्रशिक्षण शिविर (ट्रेनिंग कैंप) का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य और समय हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से विधिवत शुरू होगा। इस शिविर का प्राथमिक उद्देश्य हज यात्रियों को सफर-ए-हज के दौरान होने वाली हर छोटी-बड़ी प्रक्रिया से रूबरू कराना है।


इस शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों और हज कमेटी के सदस्यों द्वारा काफी बेहतर जानकारी दी जाएगी।उन्होंने बताया की हज के दौरान अदा किए जाने वाले जरूरी अरकान और सुन्नतें विस्तार से बताई जाएंगी।हज के फर्ज को सही तरीके से मुकम्मल करने की विस्तृत जानकारीदी जायेगी।
हवाई सफर, इमिग्रेशन, सऊदी अरब में ठहरने के नियम और वहां की व्यवस्थाओं का परिचय
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के टिप्स भी दिए जाएंगे ।
मोहम्मद अहसान ने आश्वस्त किया कि हज कमेटी का पूरा स्टाफ और सभी सदस्य इस दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा की उनकी प्राथमिकता यह है की उत्तराखंड के किसी भी हज यात्री को सफर के दौरान या अरकान अदा करते समय कोई परेशानी ना हो। हज यात्रियों की सेवा के लिए हमारा स्टाफ पूरी तरह तैयार है और हर स्तर पर उनकी मदद की जाएगी।इस कार्यक्रम में राज्य हज कमेटी के समस्त सदस्यों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी शिरकत करेंगे ताकि यात्रियों की शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।
सभी चयनित हज यात्रियों से अपील की गई है कि वह समय पर हज हाउस पहुंचकर इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का लाभ उठाएं, ताकि उनकी इबादत में कोई कमी ना रहे।





More Stories
झबरेड़ा लम्बी बिमारी झेल चुकी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की माता, भावुक क्षणों के बीच किया टैंट हाउसका भव्य उद्घाटन।
झबरेड़ा डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण पर घमासान, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कांग्रेस विधायक को घेरा।
झबरेड़ा में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जात्ती ने किया अनावरण।